scorecardresearch
Saturday, 7 March, 2026
होमदेशसड़क मंत्रालय ने हिट एंड रन मोटर दुर्घटना योजना 2022 के तहत समिति का गठन किया

सड़क मंत्रालय ने हिट एंड रन मोटर दुर्घटना योजना 2022 के तहत समिति का गठन किया

Text Size:

नयी दिल्ली, छह अप्रैल (भाषा) सड़क मंत्रालय ने सड़क दुर्घटना के पीड़ितों को एक योजना के तहत अधिक मुआवजा देने के लिए एक स्थाई समिति का गठन किया है।

इस समिति का गठन ‘हिट एंड रन’ मोटर दुर्घटना योजना 2022 के तहत किया गया था। सड़क एवं परिवहन मंत्रालय की ओर से जारी एक ज्ञापन के अनुसार, मंत्रालय में संयुक्त सचिव अमित वरदन को समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

वित्त मंत्रालय के दो और संयुक्त सचिवों- सौरभ मिश्रा और अमित सिंह नेगी को भी स्थाई समिति का सदस्य नामित किया गया है।

भाषा यश नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments