scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमदेशएनएसई घोटाले में संसदीय समिति द्वारा सेबी अध्यक्ष से पूछताछ किए जाने की संभावना

एनएसई घोटाले में संसदीय समिति द्वारा सेबी अध्यक्ष से पूछताछ किए जाने की संभावना

Text Size:

नयी दिल्ली, तीन अप्रैल (भाषा) सेबी की अध्यक्ष माधबी पुरी बुच पूंजी बाजार से संबंधित नियामक मुद्दों को लेकर मंगलवार को वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति के समक्ष पेश होंगी और उनसे हाल ही में हुए एनएसई घोटाले के बारे में पूछताछ की जा सकती है। सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।

लोकसभा सचिवालय द्वारा जारी एक नोटिस के अनुसार, पूर्व वित्त राज्य मंत्री जयंत सिन्हा की अध्यक्षता वाली समिति ने प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश, अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्रों और वैकल्पिक निवेश कोष से संबंधित नियामक मुद्दों पर विचार करने के लिए बुच को तलब किया है।

समिति के सूत्रों ने कहा कि सदस्य हाल के नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) घोटाले के बारे में भी सेबी अध्यक्ष से सवाल करेंगे, जिसमें पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी चित्रा रामकृष्ण और रवि नारायण सहित इसके कई शीर्ष अधिकारियों की जांच की जा रही है।

भाषा नेत्रपाल नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments