scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमविदेशइजराइल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट की भारत यात्रा स्थगित

इजराइल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट की भारत यात्रा स्थगित

Text Size:

यरुशलम, 29 मार्च (भाषा) इजराइल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट की अगले सप्ताह होने वाली भारत यात्रा स्थगित कर दी गई है और इसके लिए नई तिथि तय की जाएगी।

प्रधानमंत्री के मीडिया सलाहकार ने मंगलवार को यह जानकारी दी। बेनेट की जांच में रविवार शाम को कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी और अभी वह घर पर पृथक-वास में रहकर काम कर रहे हैं। वह तीन से पांच अप्रैल के बीच भारत की यात्रा करने वाले थे।

मीडिया सलाहकार ने कहा, “प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट की भारत यात्रा स्थगित कर दी गई है और इसके लिए नई तारीख तय की जाएगी।”

भाषा यश शोभना

शोभना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments