scorecardresearch
Friday, 17 April, 2026
होमविदेशभारत को पुतिन की निंदा करनी चाहिए: भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद

भारत को पुतिन की निंदा करनी चाहिए: भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद

Text Size:

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 27 मार्च (भाषा) भारतीय मूल के एक प्रभावशाली भारतीय सांसद रो खन्ना ने रविवार को कहा कि भारत को यूक्रेन पर हमले के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की ‘‘निंदा करनी चाहिए’’ और नयी दिल्ली को रूस या चीन से तेल नहीं लेना चाहिए।

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में सिलिकॉन वैली का प्रतिनिधित्व करने वाले खन्ना ने कहा कि अब भारत के लिए अपना पक्ष चुनने का वक्त आ गया है।

उन्होंने ‘फॉक्स न्यूज’ के साथ एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘मैं भारत पर वास्तव में स्पष्ट रहा हूं और मुझे लगता है कि भारत को पुतिन की निंदा करनी चाहिए और भारत को रूस या चीन से तेल नहीं लेना चाहिए। हमें पुतिन को अलग-थलग करने के लिए दुनिया को एकजुट करना चाहिए।’’

भाषा गोला अमित

अमित

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments