scorecardresearch
Saturday, 7 March, 2026
होमदेशभारत और फ्रांस के संबंध हमेशा से ही सौहार्दपूर्ण रहे हैं : डिडियर तालपेन

भारत और फ्रांस के संबंध हमेशा से ही सौहार्दपूर्ण रहे हैं : डिडियर तालपेन

Text Size:

कोलकाता, 23 मार्च (भाषा) कोलकाता में फ्रांस के महावाणिज्य दूत डिडियर तालपेन ने ‘नमस्ते भारत’ (बोनजोर इंडिया) के चौथे संस्करण की शुरुआत के मौके पर कहा कि भारत और फ्रांस के बीच हमेशा से ही सौहार्दपूर्ण संबंध रहे हैं और इसका सबसे बड़ा कारण दोनों देशों के लोगों के बीच का मेलजोल है।

डिडियर तालपेन ने बंगाल के फ्रांसीसी गठबंधन के निदेशक निकोलस फ़ैसिनो के साथ नमस्ते भारत के चौथे संस्करण की शुरुआत करते हुए यह बात कही। इसके तहत कोलकाता में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

इस महोत्सव के तहत भारत की आजादी तथा भारत-फ्रांस के बीच कूटनीतिक संबंधों की शुरुआत के 75 साल पूरे होने पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

‘नमस्ते भारत’ कार्यक्रम के तहत अगले दो महीनों में देश के 19 शहरों में नृत्य कार्यक्रम, फोटो प्रदर्शनी, संगीत समारोह और एक कला उत्सव सहित 120 कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।

डिडियर तालपेन ने कहा, “प्रत्येक कार्यक्रम को सोच-समझकर आनंद और मनोरंजन के लिए तैयार किया गया है। ज्यादातर कार्यक्रमों में प्रवेश आम लोगों के लिए आसानी से उपलब्ध है। ‘नमस्ते भारत’ दोनों देशों के बीच सदियों पुरानी दोस्ती का एक जश्न है।’

भाषा रवि कांत सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments