scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमदेशअर्थजगतपीएनबी का निदेशक मंडल 29 मार्च को कर्ज जुटाने की योजना पर विचार करेगा

पीएनबी का निदेशक मंडल 29 मार्च को कर्ज जुटाने की योजना पर विचार करेगा

Text Size:

नयी दिल्ली, 21 मार्च (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) का निदेशक मंडल 29 मार्च को अगले वित्त वर्ष के लिए ऋण के जरिये पूंजी जुटाने की योजना पर विचार करेगा।

पीएनबी ने सोमवार को शेयर बाजारों को भेजी सूचना में यह जानकारी दी।

पीएनबी ने कहा, ‘‘बैंक के निदेशक मंडल की बैठक 29 मार्च, 2022 को होगी। बैठक में बासेल तीन अनुपालन वाले अतिरिक्त टियर-एक बांड (शेयर पूंजी) या टियर-दो बांड या दोनों के जरिये 2022-23 में एक या अधिक किस्तों में कर्ज जुटाने पर विचार किया जाएगा।’’

हालांकि, बैंक ने यह नहीं बताया कि उसकी कितनी पूंजी जुटाने की योजना है। बीएसई में पीएनबी का शेयर 0.83 प्रतिशत के नुकसान से 35.70 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

भाषा अजय अजय रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments