scorecardresearch
Sunday, 8 March, 2026
होमदेशअसम के मुख्यमंत्री ने काजीरंगा में जानवर गलियारा बनाने को लेकर चर्चा की

असम के मुख्यमंत्री ने काजीरंगा में जानवर गलियारा बनाने को लेकर चर्चा की

Text Size:

गुवाहाटी, 20 मार्च (भाषा) असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व सरमा ने रविवार को अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगियों एवं शीर्ष अधिकारियों के साथ काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में प्रस्तावित जानवर गलियारे के विषय पर चर्चा की।

इस बैठक के बाद सरमा ने एक ट्वीट में कहा कि बैठक में जानवरों की बेरोकटोक आवाजाही के लिए ‘संरचनागत गलियारे’ पर चर्चा की गयी।

उन्होंने लिखा, ‘‘ (मैंने) अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगियों एवं राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में प्रस्तावित जानवर गलियारे के विषय पर चर्चा की। ’’

इस बैठक में मंत्री –अतुल बोरा, केशव महंत और परिमल शुक्लावैद्य एवं अन्य मौजूद थे। मुख्यमंत्री के अनुसार राज्य के महाधिवक्ता, नगांव एवं गोलाघाट जिलों के उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों ने भी हिस्सा लिया।

विधानसभा में 16 मार्च को बताया गया था कि राष्ट्रीय राजमार्ग के आर-पार काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान एवं कार्बी आंगलोंग को जोड़ने वाले नौ जानवर गलियारों की पहचान की गयी है। राष्ट्रीय राजमार्ग पार करने में जंगली जानवरों की सुरक्षा के लिए चार लेन के 35 किलोमीटर लंबे उपरिगामी गलियारे का प्रस्ताव राज्य सरकार द्वारा इस साल के वार्षिक बजट में रखा। इस गलियारे में सुंरगें होंगी।

भाषा

राजकुमार धीरज

धीरज

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments