scorecardresearch
Saturday, 7 March, 2026
होमदेशएनएलआईयू के प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज

एनएलआईयू के प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज

Text Size:

भोपाल, 18 मार्च (भाषा) मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से विद्यार्थियों के प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात करने और उनसे यौन उत्पीड़न की शिकायत करने के बाद भोपाल स्थित राष्ट्रीय विधि संस्थान विश्वविद्यालय (एनएलआईयू) के एक प्रोफेसर के खिलाफ दो मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि प्रतिष्ठित संस्थान के छात्रों ने 11 मार्च को मुख्यमंत्री चौहान से मुलाकात की थी जिसके बाद मामले की जांच शुरू की गई।

सहायक पुलिस आयुक्त ( महिला सुरक्षा) निधि सक्सेना ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि प्रोफेसर तपन मोहंती के खिलाफ बृहस्पतिवार देर रात भादंवि की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

इस पर टिप्पणी के लिए मोहंती से संपर्क नहीं हो सका। भाषा दिमो धीरज

धीरज

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments