scorecardresearch
Sunday, 12 April, 2026
होमदेशअज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार दो लोगों की मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार दो लोगों की मौत

Text Size:

प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश) 17, मार्च (भाषा) प्रतापगढ़ जिले के नवाबगंज क्षेत्र में बृहस्पतिवार को अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से कार सवार दो लोगों की मौत हो गई।

अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) रोहित मिश्र ने बताया कि नवाबगंज क्षेत्र के आलापुर मुंशी ढाबा के निकट आज अज्ञात वाहन और कार के बीच हुई टक्कर में महफूज अहमद (24) की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि फैज (26) ने इलाज के लिए प्रयागराज ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। मरने वाले दोनों प्रतापगढ़ के कुंडा क्षेत्र के निवासी थे।

भाषा सं सलीम अर्पणा

अर्पणा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments