लॉस एंजिलिस (अमेरिका), 10 मार्च (भाषा) फिल्म निर्माता जेम्स कैमरून, प्रोड्यूसर कैथलीन केनेडी और संगीतकार जॉन विलियम्स समेत कई हॉलीवुड दिग्गजों ने ‘एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज’ (एएमपीएस) से प्रतिष्ठित ऑस्कर पुरस्कार की रूपरेखा में हाल में हुए बदलावों को वापस लेने का अनुरोध किया है।
एकेडमी ने पिछले महीने वार्षिक पुरस्कार समारोह में बदलावों की घोषणा की थी। उसने बताया था कि 2022 के ऑस्कर पुरस्कारों के दौरान आठ श्रेणियों के विजेताओं को पुरस्कारों का प्रसारण नहीं किया जाएगा। कलाकारों और जनता ने इस कदम का तत्काल विरोध किया था।
बदलावों के अनुसार, 94वें एकेडमी पुरस्कार समारोह आठ श्रेणियों में पुरस्कार देने के लिए एक घंटे पहले शुरू होगा।
बुधवार को एकेडमी के अध्यक्ष डेविड रुबिन को एक पत्र भेजकर उनसे इन बदलावों को पलटने का अनुरोध किया गया ताकि ऑस्कर पुरस्कार के सजीव प्रसारण के दौरान सभी 23 श्रेणियों में पुरस्कार दिए जा सके।
उल्लेखनीय है कि यह पहली बार नहीं है जब एकेडमी ने सजीव प्रसारण से कुछ श्रेणियों के पुरस्कारों को हटाने की कोशिश की है।
भाषा गोला माधव
माधव
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
