scorecardresearch
Wednesday, 29 April, 2026
होमदेशन्यायमूर्ति श्रीवास्तव राजस्थान उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त

न्यायमूर्ति श्रीवास्तव राजस्थान उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त

Text Size:

नयी दिल्ली, चार मार्च (भाषा) न्यायमूर्ति मनीन्द्र मोहन श्रीवास्तव को शुक्रवार को राजस्थान उच्च न्यायालय का मुख्य कार्यवाहक न्यायाधीश नियुक्त किया गया।

दरअसल, इस उच्च न्यायालय के मौजूदा मुख्य न्यायाधीश अकील अब्दुलहामिद कुरैशी छह मार्च को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

कानून मंत्रालय में न्याय विभाग के द्वारा जारी एक अधिसूचना के मुताबिक, राजस्थान उच्च न्यायालय के वरिष्ठतम न्यायाधीश, न्यायमूर्ति श्रीवास्तव सात मार्च को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश का पदभार संभालेंगे।

न्यायमूर्ति कुरैशी अपने 62वें जन्म दिन की पूर्व संध्या पर सेवानिवृत्त हो जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश 65 वर्ष की आयु में, जबकि उच्च न्यायालय के न्यायाधीश 62 वर्ष के होने पर सेवानिवृत्त होते हैं।

भाषा

सुभाष अनूप

अनूप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments