scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशतेलंगाना में दो कारोबारियों की गोली मारकर हत्या

तेलंगाना में दो कारोबारियों की गोली मारकर हत्या

Text Size:

हैदराबाद, एक मार्च (भाषा) हैदराबाद में मंगलवार को अज्ञात हमलावरों ने दो रियल एस्टेट कारोबारियों की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों कारोबारी साझेदार थे, जिनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि वारदात के पीछे के कारणों और आरोपियों का पता लगाने के लिए जांच शुरू की गई है।

अधिकारी ने बताया कि जान गंवाने वाला एक कारोबारी कथित तौर पर हत्या के एक मामले में संलिप्त था जबकि दूसरा कारोबारी प्रॉपर्टी संबंधी विवाद में आरोपों का सामना कर रहा था।

भाषा शफीक मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments