scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशभाजपा नेता किरीट सोमैया के बेटे ने अग्रिम जमानत याचिका दायर की

भाजपा नेता किरीट सोमैया के बेटे ने अग्रिम जमानत याचिका दायर की

Text Size:

मुंबई, 25 फरवरी (भाषा) भारतीय जनता पार्टी के नेता किरीट सोमैया के बेटे नील सोमैया ने मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा की गिरफ्तारी से बचने के लिए यहां एक अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश दीपक भागवत इस याचिका पर सोमवार को सुनवाई कर सकते हैं। गत सप्ताह, शिवसेना सांसद संजय राउत ने आरोप लगाया था कि पंजाब और महाराष्ट्र सहकारी बैंक धोखाधड़ी मामले से सोमैया और उनके बेटे का संबंध है और इसलिए उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

नील के वकील ने याचिका में कहा है कि अगर नील सोमैया के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जाती है तो उन्हें गिरफ्तारी से 72 घंटे पहले नोटिस मिलनी चाहिए।

भाषा यश उमा

उमा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments