scorecardresearch
Thursday, 9 April, 2026
होमदेशमध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के 668 नए मामले, तीन की मौत

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के 668 नए मामले, तीन की मौत

Text Size:

भोपाल, 24 फरवरी (भाषा) मध्य प्रदेश में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 668 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,37,166 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि पिछले 24 घंटों में प्रदेश में तीन लोगों की मौत इस बीमारी से हुई है। राज्य में अब तक कुल 10,724 लोगों की मौत हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के इंदौर में 50 और भोपाल में 122 नए मामले दर्ज किए गए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्तमान में 5,170 मरीज उपचाराधीन हैं। वहीं 10,21,272 लोग संक्रमण को मात दे चुके हैं।

भाषा दिमो नोमान

नोमान

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments