scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमदेशमेरठ के हस्तिनापुर में विश्वस्तरीय स्थल बनेगा, तैयारी शुरू

मेरठ के हस्तिनापुर में विश्वस्तरीय स्थल बनेगा, तैयारी शुरू

Text Size:

मेरठ,18 फरवरी(भाषा) भारत सरकार ने देश के पुरातात्विक महत्व के पांच स्थलों को उत्कृष्टता के प्रीतक स्थल (आइकॉनिक केंद्र) के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है। जिलाधिकारी के बालाजी ने बताया कि मेरठ में हस्तिनापुर को प्रतीक स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा।

भारत के प्रमुख तीर्थ स्थलों में से एक हस्तिनापुर कुरु वंश की राजधानी थी। हस्तिनापुर में जिस प्रतीक स्थल को बनाने के लिए कुछ साल पहले मोदी सरकार ने बजट के दौरान घोषणा की थी उसमें बड़े स्तर पर बदलाव की तैयारी चल रही है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक हस्तिनापुर में पांच एकड़ भूमि पर पुरातात्विक स्थल म्यूजियम (आर्कियोलॉजिकल साइट म्यूजियम) बनाया जाएगा।

प्रतीक स्थल को विश्वस्तरीय बनाने की योजना पर काम चल रहा है, ताकि महाभारत के इतिहास व साक्ष्य से लोग रूबरू हो सकें। जिलाधिकारी के बालाजी ने बताया कि हस्तिनापुर में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (एएसआई) द्वारा पुरातात्विक स्थल म्यूजियम (आर्केलोजिकल साईट म्यूजियम) बनाया जायेगा। इस म्यूजियम में देश के गौरवशाली विरासत को तथा खुदाई में मिल रहे अवशेषो को भी प्रदर्शित किया जायेगा।

जिलाधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को संबंधित अफसरों की एक बैठक में उन्होने उक्त म्यूजियम के लिए पांच एकड़ भूमि चिह्नित करने के लिए एसडीएम मवाना, पर्यटन विभाग व एएसआई को निर्देशित किया। उन्होंने बताया कि जमीन चिह्नित कर प्रस्ताव शासन को भेजा जायेगा। म्यूजियम बनाने व उसमें प्रदर्शित की जाने वाली विभिन्न चीजों का कार्य भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (एएसआई) द्वारा किया जायेगा।

भाषा सं. संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments