scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशठाणे में कबाड़ गोदाम में आग लगने से मजदूर झुलसा

ठाणे में कबाड़ गोदाम में आग लगने से मजदूर झुलसा

Text Size:

ठाणे, 13 फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे में रविवार को एक कबाड़ गोदाम में आग लगने से एक मजदूर झुलस गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

भिवंडी निजामपुर नगर निगम के एक दमकल अधिकारी ने बताया कि आग भिवंडी शहर के धमनकर नाका स्थित गोदाम में देर रात करीब साढ़े बारह बजे लगी और पूरा परिसर इसकी चपेट में आ गया। उन्होंने कहा कि इस घटना में 22 वर्षीय एक मजदूर गंभीर रूप से झुलस गया जिसे मुंबई स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अधिकारी ने कहा कि दमकल की दो गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि आग के कारणों का अभी पता नहीं चला है।

भाषा सुरभि नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments