scorecardresearch
Sunday, 12 April, 2026
होमदेशअर्थजगतबैंक का ऋण 8.21 प्रतिशत बढ़ा, जमा में 8.31 प्रतिशत की वृद्धि

बैंक का ऋण 8.21 प्रतिशत बढ़ा, जमा में 8.31 प्रतिशत की वृद्धि

Text Size:

मुंबई, 10 फरवरी (भाषा) बैंकों का ऋण 28 जनवरी को समाप्त पखवाड़े में 8.21 प्रतिशत बढ़कर 115.82 लाख करोड़ रुपये और जमा 8.31 प्रतिशत बढ़कर 160.33 लाख करोड़ रुपये हो गई। भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

रिजर्व बैंक की अनुसूचित बैंकों पर जारी रिपोर्ट के अनुसार, 29 जनवरी, 2021 को समाप्त पखवाड़े में बैंकों का ऋण 107.04 लाख करोड़ रुपये और जमा 148.02 लाख करोड़ रुपये थी।

वही 14 जनवरी को समाप्त हुए पिछले साल पखवाड़े में बैंक ऋण में 8.01 प्रतिशत और जमा में 9.28 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।

इसके अलावा वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान बैंक ऋण में 5.56 प्रतिशत और जमा में 11.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।

भाषा जतिन अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments