scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशलोकसभा अध्यक्ष ने लता मंगेशकर के निधन पर शोक प्रकट किया

लोकसभा अध्यक्ष ने लता मंगेशकर के निधन पर शोक प्रकट किया

Text Size:

नयी दिल्ली, छह फरवरी (भाषा) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने महान गायिका लता मंगेशकर के निधन पर रविवार को शोक प्रकट करते हुए कहा कि लता जी का निधन संपूर्ण राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है और अपने गीतों से वह सदैव ‘‘हमारी स्मृतियों में जीवंत रहेंगी।’’

बिरला ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘ लता दी के गाए गीत लोगों को जोड़ते थे। ऐसे अनेक अवसर आए जब उन्होंने हमारे सैनिकों का भी मनोबल बढ़ाया। उनसे प्रेरणा पाकर लाखों युवा संगीत से जुड़े।’’

उन्होंने कहा कि अब भले ही वह हमारे बीच नहीं हैं लेकिन अपने गीतों से वह सदैव ‘‘हमारी स्मृतियों में जीवंत रहेंगी।’’

बिरला ने कहा, ‘‘भारत रत्न लता मंगेशकर जी ने अपने समृद्ध स्वरों से संगीत को नई ऊंचाइयां दीं। भाषा के बंधन को तोड़ उनके गाए गीत विश्व के प्रत्येक हिस्से तक पहुंचे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ उनका निधन संपूर्ण राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। परिजनों व प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं।’’

लता मंगेशकर का रविवार को यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 92 वर्ष की थीं। उनका पिछले कुछ समय से ब्रीच कैंडी अस्पताल में उपचार चल रहा था। वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थीं।

भाषा दीपक दीपक नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments