पुडुचेरी, चार फरवरी (भाषा) पुडुचेरी में एक विशेष एनआईए अदालत ने शुक्रवार को टीएनएलए के छह आतंकवादियों को भारत सरकार के विरूद्ध साजिश रचने को लेकर अलग-अलग अवधि की कैद की सजा सुनायी।
एक अधिकारी ने बताया कि तमिलनाडु के तिरूसेल्वम, तंगराज ,कवियारसन, कालीलिंगम , कार्तिक और जॉन मार्टिन को अदालत ने विभिन्न अवधि की कैद की सजा सुनायी।
यह मामला मूल रूप से पुडुचेरी के ओडियनसलाई थाने में दर्ज किया गया था और बाद में अपराध शाख ने इसे अपने हाथों में लिया। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने फिर मामला दर्ज किया और सितंबर, 2014 में इन सभी के विरूद्ध आरोपपत्र दाखिल किया।
प्रतिबंधित संगठन तमिलनाडु लिबरेशन आर्मी (टीएनएलए) के इन सक्रिय सदस्यों ने पाइप बम के माध्यम से विस्फोट करने की साजिश रची थी।
भाषा
राजकुमार सुभाष
सुभाष
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.