scorecardresearch
Sunday, 19 April, 2026
होमदेशविधेयक अगर जनता के कल्याण के लिए न हो तो राज्यपाल उसे लौटा सकते हैं: तमिलिसाई सौंदरराजन

विधेयक अगर जनता के कल्याण के लिए न हो तो राज्यपाल उसे लौटा सकते हैं: तमिलिसाई सौंदरराजन

Text Size:

पुडुचेरी, चार फरवरी (भाषा) तेलंगाना की राज्यपाल और पुडुचेरी की प्रभारी उपराज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन ने शुक्रवार को कहा कि अगर कोई विधेयक जनता के लिए अच्छा नहीं पाया जाता है तो राज्यपाल के पास उस विधेयक को विधानसभा को लौटा देने की शक्ति है।

तमिलनाडु में एक मंदिर में दर्शन करने के बाद तमिलिसाई ने तमिलनाडु में कहा, “यह कहना गलत है कि तमिलनाडु के राज्यपाल आर. एन. रवि ने नीट परीक्षा रोधी विधेयक को विधानसभा अध्यक्ष को लौटा कर संविधान विरुद्ध आचरण किया।”

उन्होंने कहा कि संविधान में ऐसा प्रावधान है कि अगर कोई विधेयक लोगों के कल्याण के लिए नहीं है तो राज्यपाल उसे लौटा सकते हैं।

भाषा यश सुभाष

सुभाष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments