scorecardresearch
Sunday, 19 April, 2026
होमदेश‘स्पुतनिक लाइट’ टीके के आपातकालीन उपयोग की सरकारी पैनल ने की सिफारिश

‘स्पुतनिक लाइट’ टीके के आपातकालीन उपयोग की सरकारी पैनल ने की सिफारिश

Text Size:

नयी दिल्ली, चार फरवरी (भाषा) भारत के केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) के एक विशेषज्ञ पैनल ने शुक्रवार को, कोविड-19 रोधी टीके ‘स्पुतनिक लाइट’ के सीमित आपातकालीन उपयोग की सिफारिश की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि विभिन्न नियामक प्रावधानों की शर्तो के तहत यह सुझाव दिया गया है। स्पुतनिक लाइट, स्पुतनिक-वी के ‘कम्पोनेंट-1’ की तरह ही है।

डॉ रेड्डीज लैबोरेट्रीज के अनुसार, स्पुतनिक लाइट को अर्जेंटीना और रूस समेत 29 देशों में मान्यता प्राप्त है। सिफारिश को अंतिम मंजूरी के लिए भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) के पास भेजा गया है।

भाषा यश सुभाष

सुभाष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments