scorecardresearch
Sunday, 19 April, 2026
होमदेशपंजाब के होशियारपुर में चार साल की बच्ची के साथ बलात्कार

पंजाब के होशियारपुर में चार साल की बच्ची के साथ बलात्कार

Text Size:

होशियारपुर(पंजाब), चार फरवरी (भाषा) पंजाब के होशियारपुर में 19 वर्षीय एक मजदूर ने चार साल की एक बच्ची का कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

स्थानीय टांडा पुलिस थाने के प्रभारी, उप निरीक्षक हरिदंर सिंह ने बताया कि आरोपी आनंद कुमार को भादसं और ‘यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण’ (पॉक्सो) अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने कहा कि पीड़िता की मां ने अपनी शिकायत में कहा कि उसने आरोपी को उसकी बेटी का बलात्कार करते पाया, जिसके बाद उसने शोर मचाया और आरोपी पकड़ा गया।

भाषा यश सुभाष

सुभाष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments