scorecardresearch
Sunday, 8 March, 2026
होमविदेश‘‘हमेशा मुश्किल मुद्दे उठाते हैं ’’:ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने जहांगीरपुरी मामले पर कहा

‘‘हमेशा मुश्किल मुद्दे उठाते हैं ’’:ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने जहांगीरपुरी मामले पर कहा

Text Size:

लंदन, 21 अप्रैल (भाषा) ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने बृहस्पतिवार को इस बात के संकेत दिए कि जब वह शुक्रवार को नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे तो वह ‘‘मुश्किल मुद्दे’’ उठाएंगे।

माना जा रहा है कि मुश्किल मुद्दों से इशारा उत्तर-पश्चिम दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में भाजपा शासित उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) द्वारा ‘अतिक्रमण विरोधी’ अभियान के हिस्से के तौर पर कुछ संपत्तियों के विवादास्पद विध्वंस की ओर भी है।

जॉनसन गुजरात के हलोल औद्योगिक क्षेत्र में ब्रिटिश बहुराष्ट्रीय कंपनी जेसीबी द्वारा बनाई गई एक नई बुलडोजर फैक्टरी की यात्रा के दौरान ब्रिटेन के मीडिया द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘ हम हमेशा मुश्किल मुद्दे उठाते हैं….।’’

भाषा शोभना वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments