scorecardresearch
Wednesday, 29 April, 2026
होमविदेशभारतीय पर्वतारोही ने दो सप्ताह के भीतर नेपाल में 8000 मीटर से ऊंची दो चोटियों को फतह किया

भारतीय पर्वतारोही ने दो सप्ताह के भीतर नेपाल में 8000 मीटर से ऊंची दो चोटियों को फतह किया

Text Size:

काठमांडू, 12 मई (भाषा) एक 27 वर्षीय भारतीय महिला पर्वतारोही ने दो सप्ताह के भीतर नेपाल की 8,000 मीटर से अधिक ऊंची दो पर्वत चोटियों को फतह करने का बृहस्पतिवार को रिकॉर्ड बनाया।

पीक प्रमोशन प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक पासंग शेरपा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की बलजीत कौर ने आज सुबह 4:20 (स्थानीय समयानुसार) माउंट कंचनजंगा (8,586 मीटर) पर विजय प्राप्त की।

शेरपा ने कहा, ‘‘पहाड़ की चोटी पर सफलतापूर्वक चढ़ाई करने के बाद वह कैंप संख्या-तीन में पहुंची और अब बेस कैंप की ओर उतर रही है।’’

इससे पहले, उसने 28 अप्रैल को अन्नपूर्णा-1 (8,091 मीटर) को फतह किया था। शेरपा के अनुसार, इस सीजन में उसने 8,000 मीटर से अधिक ऊंची दूसरी चोटी फतह की थी।

उन्होंने कहा, ‘‘अब वह दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट और ल्होत्से (8,516 मीटर) पर जल्द ही चढ़ाई करने की तैयारी कर रही हैं।’’

पिछले हफ्ते, महाराष्ट्र की प्रियंका मोहिते 8,000 मीटर से ऊपर की पांच चोटियों को फतह करने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।

भाषा सुरेश उमा

उमा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments