scorecardresearch
Wednesday, 29 April, 2026
होमविदेशब्रिटेन में इस्लामिक आतंकवाद के अपराध में किशोर गिरफ्तार

ब्रिटेन में इस्लामिक आतंकवाद के अपराध में किशोर गिरफ्तार

Text Size:

(अदिति खन्ना)

लंदन, 18 मई (भाषा) ब्रिटेन में एक 13 वर्षीय किशोर को आतंकवाद के अपराध में गिरफ्तार किया गया है। कट्टर इस्लामिक सामग्री कथित रूप से ऑनलाइन साझा करने के मामले की जांच के तहत यह गिरफ्तारी की गई। स्कॉट लैंड यार्ड ने यहां बुधवार को यह जानकारी दी।

मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने कहा कि उसकी आतंकवाद-रोधी कमान ने ब्रिटेन के आतंकवाद अधिनियम 2006 की धारा दो के प्रतिकूल आतंकवाद से जुड़ी सामग्री के प्रसार के संदेह में मंगलवार को पश्चिमी लंदन के एक पते पर किशोर को गिरफ्तार किया।

मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने कहा, ‘‘जांच कट्टर इस्लामी सामग्री को ऑनलाइन साझा करने से संबंधित है।’’

यदि किशोर को आरोपित व दोषी ठहराया जाता है तो वह ब्रिटेन में आतंकवाद से जुड़े अपराध में सबसे कम उम्र का दोषी होगा।

मेट्रोपॉलिटन के आतंक रोधी कमान के प्रमुख कमांडर रिचर्ड स्मिथ ने कहा, ‘‘हालांकि इस तरह के एक किशोर को आतंकवाद के अपराध के लिए गिरफ्तार किया जाना अब भी बहुत दुर्लभ है, लेकिन हाल के दिनों में हमने आतंकवाद में शामिल किशोरों की संख्या में चिंताजनक वृद्धि देखी है।’’

भाषा संतोष पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments