scorecardresearch
Monday, 7 October, 2024
होमविदेशऑस्ट्रिया में वियना के ‘ऑर्केस्ट्रा’ ने मोदी के लिए 'वंदे मातरम' की प्रस्तुति दी

ऑस्ट्रिया में वियना के ‘ऑर्केस्ट्रा’ ने मोदी के लिए ‘वंदे मातरम’ की प्रस्तुति दी

Text Size:

वियना, 10 जुलाई (भाषा) वियना के एक ‘ऑर्केस्ट्रा’ ने ऑस्ट्रिया की राजधानी विएना में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए ‘वंदे मातरम’ पर प्रस्तुति दी।

इस ‘ऑर्केस्ट्रा’ का संचालन लखनऊ में जन्मे ‘वियना यूनिवर्सिटी फिलहारमोनिक’ के विजय उपाध्याय ने किया।

मोदी ने चांसलर कार्ल नेहमर के निमंत्रण पर ऑस्ट्रिया की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा की। यह 41 वर्षों के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की ऑस्ट्रिया की पहली यात्रा थी। यह यात्रा दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों के 75वें वर्ष पूरे होने के अवसर की गई।

ऑस्ट्रिया को अपनी वास्तुशिल्प विरासत और वोल्फगैंग अमाडेस मोजार्ट जैसे महान संगीतकारों की भूमि के रूप में जाना जाता है।

मोदी ने ऑस्ट्रिया की अपनी यात्रा को ऐतिहासिक और विशेष बताया।

उन्होंने अपने होटल में ‘वियना यूनिवर्सिटी फिलहारमोनिक’ के एक दल द्वारा प्रस्तुत संगीत की मधुर धुनों का आनंद लिया।

उन्होंने भारत के राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ पर प्रस्तुति दी जिसे सुनकर प्रधानमंत्री बहुत प्रसन्न हुए और उन्होंने इस प्रस्तुति को ‘उत्कृष्ट’ बताया।

मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में प्रस्तुति का वीडियो साझा करते हुए कहा, ‘ऑस्ट्रिया अपनी जीवंत संगीतमय संस्कृति के लिए जाना जाता है। वंदे मातरम के इस अद्भुत गायन से मुझे इसकी झलक मिली!’

भाषा

शुभम सिम्मी

सिम्मी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments