scorecardresearch
Friday, 1 May, 2026
होमविदेशहम पुतिन को यह युद्ध जीतने नहीं दे सकते हैं: जर्मन चांसलर

हम पुतिन को यह युद्ध जीतने नहीं दे सकते हैं: जर्मन चांसलर

Text Size:

(बरुण झा)

दावोस, 26 मई (भाषा) जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज ने बृहस्पतिवार को कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को यूक्रेन में युद्ध जीतने नहीं दिया जा सकता। उन्होंने रूसी ईंधन पर किसी भी तरह की निर्भरता को समाप्त करने का भी आह्वान किया।

स्विट्जरलैंड के दावोस शहर में विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की वार्षिक बैठक 2022 के अंतिम दिन अपने विशेष संबोधन में शोल्ज ने कहा कि न केवल यूक्रेन की प्रतिष्ठा दांव पर है बल्कि एक ऐसी प्रणाली जो कानून के अधीन है, हिंसा पर प्रतिबंध लगाती है और स्वतंत्रता, सुरक्षा और समृद्धि की गारंटी देती है, वह भी दांव पर है।

उन्होंने कहा, ‘‘इस बहुध्रुवीय दुनिया में, बढ़ते प्रभाव वाले देश बहुत अधिक राजनीतिक भागीदारी की मांग कर रहे हैं। यह कोई खतरा नहीं है। हम सहयोग के नए रास्ते खोलेंगे।’’

यूक्रेन के खिलाफ रूस की आक्रामकता का विरोध करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए उन्होंने कहा, ‘‘हमारा लक्ष्य स्पष्ट है – हम पुतिन को यह युद्ध जीतने नहीं दे सकते हैं।’’

उन्होंने कहा कि आने वाले वर्ष परिवर्तन, नवीनीकरण और पुनर्निर्माण के होंगे और वह यूरोप के बेहतर भविष्य की उम्मीद कर रहे हैं।

भाषा

देवेंद्र नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments