scorecardresearch
Tuesday, 31 March, 2026
होमविदेशदक्षिणी नेपाल में मिट्टी धंसने की घटना में दो लोगों की मौत, छह घायल

दक्षिणी नेपाल में मिट्टी धंसने की घटना में दो लोगों की मौत, छह घायल

Text Size:

काठमांडू, 11 अक्टूबर (भाषा) नेपाल के मधेस प्रांत में मिट्टी धंस जाने से उसकी चपेट में आकर शनिवार को दो लोगों की मौत हो गई जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

बारा जिले के सिमराऊंगढ़ नगर पालिका में सुबह साढ़े आठ बजे यह घटना हुई।

पुलिस ने बताया कि घर के कामों के लिए तालाब के पास खुदाई कर मिट्टी निकाल रही 70 वर्षीय महिला और 15 वर्षीय लड़का मिट्टी धंस जाने के बाद उसकी चपेट में आ गए।

इस घटना में छह लोग घायल हो गए। नेपाल पुलिस और सशस्त्र पुलिस बल के जवानों ने घायलों को बचाया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

भाषा यासिर रंजन

रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments