scorecardresearch
Friday, 6 March, 2026
होमविदेशनेपाल के मधेस प्रांत में आम चुनाव से पहले विस्फोट में दो लोग घायल

नेपाल के मधेस प्रांत में आम चुनाव से पहले विस्फोट में दो लोग घायल

Text Size:

काठमांडू, तीन मार्च (भाषा) नेपाल में पांच मार्च को होने वाले आम चुनाव से ठीक दो दिन पहले मंगलवार को मधेस प्रांत में एक संदिग्ध वस्तु में विस्फोट होने से दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना महोत्तरी जिले के बरदिबास में पूर्व-पश्चिम राजमार्ग पर उस समय घटी जब एक पुल के पास अज्ञात वस्तु में विस्फोट हो गया। इस घटना में दो पैदल यात्री घायल हो गए।

घायलों की पहचान 17 वर्षीय संदेश चौधरी और 24 वर्षीय समीर चौधरी के रूप में हुई है। उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। अभी तक किसी भी समूह ने विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है।

भाषा

शुभम अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments