scorecardresearch
Sunday, 19 April, 2026
होमविदेशसिंगापुर में कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करने वाले दो भारतीयों पर लगा जुर्माना

सिंगापुर में कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करने वाले दो भारतीयों पर लगा जुर्माना

Text Size:

(गुरदीप सिंह)

सिंगापुर, छह अप्रैल (भाषा) सिंगापुर में पिछले साल नववर्ष की पूर्व संध्या पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करने पर दो भारतीय नागरिकों समेत चार लोगों पर 1,500 सिंगापुर डॉलर का जुर्माना लगाया गया है। मीडिया की एक रिपोर्ट में बुधवार को इस बात का खुलासा हुआ।

समाचा रपत्र द स्ट्रेट्स टाइम्स की खबर के मुताबिक श्यामा कुमार शरत (21) और अतीश आशुतोष राव (22) के अलावा चीनी मूल के केवन लोह वेई कांग (22) और डेक्कन गोह (23) को कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया।

क्लार्क क्वे में आयोजित उत्सव के दौरान कई लोग एकत्र हुए थे और इन पर आरोप था कि वे दूसरों से एक मीटर की शारीरिक दूरी बनाने में विफल रहे थे।

पांच से अधिक संख्या वाले समूहों में एकत्र होने की अनुमति नहीं होने के बावजूद, राव और शरत नये साल का जश्न मनाने वाले नौ लोगों के समूह का हिस्सा थे।

रिपोर्ट में कहा गया है कि उत्सव के दौरान राव और शरत ने भीड़ में दूसरों से एक मीटर की दूरी रखने के नियम का उल्लंघन किया।

भाषा रवि कांत माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments