scorecardresearch
Sunday, 29 March, 2026
होमविदेशपाकिस्तान के पेशावर में आत्मघाती हमले में तीन सुरक्षाकर्मी मारे गए

पाकिस्तान के पेशावर में आत्मघाती हमले में तीन सुरक्षाकर्मी मारे गए

Text Size:

पेशावर, 24 नवंबर (भाषा) पाकिस्तान के पेशावर में सोमवार को एक अर्द्धसैनिक बल के मुख्यालय पर हुए आत्मघाती हमले में कम से कम तीन सुरक्षाकर्मी मारे गए और दो अन्य घायल हो गए। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

समाचार पत्र ‘डॉन’ की खबर के मुताबिक ‘फ्रंटियर कांस्टेबुलरी’ (एफसी) मुख्यालय पर सुबह-सुबह हुए हमले में तीन आतंकवादी भी मारे गए।

खबर के अनुसार एक हमलावर ने द्वार पर विस्फोट करके खुद को उड़ा लिया और इसके बाद आतंकवादियों ने इमारत में घुसने की कोशिश की, लेकिन जवाबी कार्रवाई में वे मारे गए।

इसमें कहा गया कि सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है और आतंकवादियों के सफाए के लिए अभियान जारी है।

इससे पहले पेशावर कैपिटल सिटी के पुलिस अधिकारी मियां सईद अहमद ने ‘डॉन’ को बताया कि मुख्यालय पर हमला हुआ है और इलाके को घेर लिया गया है।

घायलों को पेशावर के लेडी रीडिंग हॉस्पिटल ले जाया जा रहा है।

‘सिविलियन पैरामिलिट्री फोर्स’ को पहले ‘फ्रंटियर कांस्टेबुलरी’ कहा जाता था। सरकार ने जुलाई में इसका नाम बदल दिया था। खबर में कहा गया है कि बल का मुख्यालय भीड़भाड़ वाले इलाके में है और सैन्य छावनी के पास है।

भाषा शोभना वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments