सरे(कनाडा), 16 अक्टूबर (भाषा) कनाडा के सरे में बृहस्पतिवार को हास्य कलाकार कपिल शर्मा के रेस्तरां पर फिर गोलीबारी की गई। जुलाई में रेस्तरां खुलने के बाद से यहां पर तीसरी बार गोलीबारी हुई है।
सिटीन्यूज वैंकूवर की खबर के अनुसार, सरे पुलिस सेवा (एसपीएस) बृहस्पतिवार तड़के लगभग 3:45 बजे 85 एवेन्यू और 120 स्ट्रीट पर स्थित रेस्तरां पर गोलीबारी की जांच कर रही है।
इसमें कहा गया है कि कर्मचारी कैफे के अंदर थे, लेकिन कोई घायल नहीं हुआ।
रेस्तरां पर 10 जुलाई और 7 अगस्त को हुई गोलीबारी के बाद यह इस माह की शुरुआत में फिर खुला था।
सात अगस्त को तड़के रेस्तरां पर गोलीबारी की गई थी, लेकिन इसमें कोई घायल नहीं हुआ। गोलीबारी से केवल खिड़कियों और इमारत को नुकसान पहुंचा।
यह रेस्तरां 4 जुलाई को ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में खुला था। उद्घाटन के एक हफ्ते के भीतर ही इस पर हमला हो गया।
पहली बार 10 जुलाई को की गई गोलीबारी में रेस्तरां में किसी को कोई चोट नहीं आई थी।
भाषा तान्या पवनेश
पवनेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
