scorecardresearch
Tuesday, 10 March, 2026
होमविदेशयह मानने का 'कोई कारण नहीं' कि भारत ने रूस से तेल खरीदने पर रुख बदला है: रूसी विदेश मंत्रालय

यह मानने का ‘कोई कारण नहीं’ कि भारत ने रूस से तेल खरीदने पर रुख बदला है: रूसी विदेश मंत्रालय

Text Size:

(विनय शुक्ला)

मॉस्को, 18 फरवरी (भाषा) रूस के विदेश मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि उसके पास यह मानने का ‘कोई कारण नहीं’ है कि भारत ने रूस से तेल खरीदने पर अपना रुख बदल लिया है। इसने कहा कि भारत का रूस से तेल खरीदना दोनों देशों के लिए फायदेमंद है और वैश्विक हाइड्रोकार्बन बाजार में स्थिरता बनाए रखता है।

ये टिप्पणियां अमेरिका के इस दावे की पृष्ठभूमि में आईं हैं जिसमें उसने कहा है कि भारत रूस से कच्चे तेल का आयात बंद करने पर सहमत हो गया है।

विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जाखारोवा ने अपनी साप्ताहिक प्रेस वार्ता में कहा, ‘हमारे पास यह मानने का कोई कारण नहीं है कि भारत ने रूस से हाइड्रोकार्बन खरीदने के मुद्दे पर अपना रुख बदला है। भारत द्वारा रूस से हाइड्रोकार्बन की खरीद दोनों देशों के लिए फायदेमंद है और अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाजार में स्थिरता बनाए रखने में सहायक है।’

जाखारोवा ने कहा, ‘अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के दावों में कुछ भी नया नहीं है।’

भाषा

शुभम वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments