scorecardresearch
Sunday, 29 March, 2026
होमविदेशदुनिया ने जलवायु परिवर्तन की बाजी हारी ; अब खतरनाक नयी वास्तविकता से सामना

दुनिया ने जलवायु परिवर्तन की बाजी हारी ; अब खतरनाक नयी वास्तविकता से सामना

Text Size:

(जेम्स डाइक, एक्सेटर विश्वविद्यालय; और जोहान रॉकस्ट्रॉम, पॉट्सडैम इंस्टीट्यूट फॉर क्लाइमेट इम्पैक्ट रिसर्च)

लंदन, 23 नवंबर (द कन्वरसेशन) दस साल पहले दुनिया के नेताओं ने एक ऐतिहासिक दांव लगाया था। वर्ष 2015 के पेरिस समझौते का उद्देश्य मानवता को जलवायु परिवर्तन के खतरनाक प्रभावों से बचाने के रास्ते पर लाना था।

एक दशक बाद, ब्राजील के बेलेम में आयोजित जलवायु सम्मेलन के बिना निर्णायक कार्रवाई के समाप्त होने के बाद, हम निश्चित रूप से कह सकते हैं कि मानवता यह दांव हार चुकी है।

तापमान वृद्धि 1.5° डिग्री सेल्सियस से अधिक होने वाली है। दुनिया और भी अशांत और खतरनाक होती जा रही है। तो, असफलता के बाद क्या होता है?

इस प्रश्न का उत्तर देने के हमारे प्रयास ने इस वर्ष की शुरुआत में हैम्बर्ग में एक बैठक के लिए अर्थ लीग – वैज्ञानिकों का एक अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क जिसके साथ हम काम करते हैं – को एकत्रित किया।

इस सवाल का जवाब ढूंढने की हमारी कोशिश ने इस साल की शुरुआत में हैम्बर्ग में अर्थ लीग – वैज्ञानिकों का एक अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क जिसके साथ हम काम करते हैं – की एक बैठक बुलाई। महीनों के गहन विचार-विमर्श के बाद, इस सप्ताह इसके निष्कर्ष प्रकाशित हुए, जिसमें यह परिणाम निकाला गया कि मानवता ‘‘सीमाओं से परे जी रही है’’।

1.5 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान पर चरम जलवायु घटनाएं, जैसे सूखा, बाढ़, आग और गर्म लहरों की संख्या बढ़ती हैं, जिससे अरबों लोग प्रभावित होते हैं।

पेरिस समझौते की खूबसूरती-सभी देशों को उत्सर्जन में कटौती के लिए सामूहिक रूप से प्रतिबद्ध करना- इसे हासिल करने के स्वैच्छिक तंत्रों के कारण कमजोर हो गई है। इसलिए, दो° डिग्री सेल्सियस से काफी नीचे रहना कानूनी तौर पर बाध्यकारी तो है, लेकिन राष्ट्रीय योजनाओं के अंतर्गत उठाए गए कदम बाध्यकारी नहीं हैं।

हम अब एक नाजुक मोड़ पर हैं। हम मानव-जनित पर्यावरणीय परिवर्तन के बहुत करीब हैं, जो पृथ्वी पर जीवन-निर्वाह प्रणालियों को मूल रूप से नष्ट कर देगा।

यदि जलवायु परिवर्तन के परिणाम, इसके कारणों से निपटने के हमारे प्रयासों में बाधा उत्पन्न करने लगेंगे, तो अधिक टिकाऊ विश्व की ओर बढ़ने की दिशा में होने वाले प्रयासों में देरी होने या यहां तक ​​कि पूरी तरह से पटरी से उतरने का जोखिम है।

लेकिन दुख का पैमाना अभी भी काफी हद तक हम पर निर्भर है। आज विज्ञान जो सबसे अच्छा दे सकता है, वह एक ऐसा भविष्य है जहां अधिकतम तापमान 1.7° डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा और 75 वर्षों में 1.5° डिग्री सेल्सियस के भीतर वापस आ जायेगा।

इसके लिए वैश्विक स्तर पर कई मोर्चों पर तत्काल कार्रवाई की आवश्यकता है:

सबसे पहले, हमें जीवाश्म ईंधन के चरणबद्ध उन्मूलन में तेजी लानी होगी ताकि अब से कम से कम पांच प्रतिशत वार्षिक वैश्विक उत्सर्जन में कमी हासिल की जा सके।

दूसरा, हमें अगले दशक के भीतर वैश्विक खाद्य प्रणाली में बदलाव करना होगा ताकि यह प्रति वर्ष तीन अरब टन कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करने में सक्षम हो सके।

तीसरा, हमें हर साल वायुमंडल से अतिरिक्त पांच अरब टन कार्बन डाइऑक्साइड को हटाने और उसे जमीन में सुरक्षित रूप से संग्रहीत करने के नये तरीकों की आवश्यकता है।

चाहे वनों और आर्द्रभूमि जैसे पारिस्थितिकी तंत्रों को बहाल करके या वायुमंडल से कार्बन डाइऑक्साइड को सीधे हटाने के नये तरीकों के साथ, यह सुरक्षित और सामाजिक रूप से न्यायसंगत तरीकों से किया जाना चाहिए।

विज्ञान यहां बिल्कुल स्पष्ट है। स्थिर और सुरक्षित जलवायु की ओर लौटने का हमारा एकमात्र रास्ता जीवाश्म ईंधनों के चरणबद्ध उन्मूलन में तेजी लाना, कार्बन उत्सर्जन को कम करना और प्रकृति (भूमि और समुद्र) में निवेश करना है और ऐसा दोनों के बीच कोई समझौता किए बिना करना है।

(द कन्वरसेशन)

देवेंद्र नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments