scorecardresearch
Thursday, 12 February, 2026
होमविदेशविकसित भारत के लक्ष्य के लिए प्रवासियों की भूमिका महत्वपूर्ण : राष्ट्रपति मुर्मू

विकसित भारत के लक्ष्य के लिए प्रवासियों की भूमिका महत्वपूर्ण : राष्ट्रपति मुर्मू

Text Size:

नुआकशोत (मॉरिटानिया), 16 अक्टूबर (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत के 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य पर जोर देते हुए इस दिशा में भारतीय प्रवासियों की महत्वपूर्ण भूमिका का बुधवार को उल्लेख किया।

राष्ट्रपति तीन अफ्रीकी देशों की यात्रा के दूसरे चरण में बुधवार को मॉरिटानिया पहुंचीं। 1960 में मॉरिटानिया के स्वतंत्र होने के बाद से शीर्ष स्तर के किसी भारतीय नेता की मॉरिटानिया की यह पहली यात्रा है।

मुर्मू ने मॉरिटानिया की राजधानी में समुदाय के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हम वर्ष 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाने के अपने लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और हमारा प्रवासी परिवार इस प्रक्रिया में बहुत महत्वपूर्ण कारक है।’’

राष्ट्रपति ने अफ्रीकी देश मॉरिटानिया और भारत के बीच सांस्कृतिक समानताओं पर भी जोर दिया तथा साझा मूल्यों का उल्लेख किया।

मुर्मू अल्जीरिया की यात्रा के बाद यहां पहुंची हैं।

वह अपनी यात्रा के अंतिम चरण में मलावी जाएंगी।

भाषा आशीष जितेंद्र

जितेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments