scorecardresearch
Thursday, 24 September, 2026
होमविदेशरूस और ईरान पर पाबंदी वाला कानून ट्रंप को शुल्क लगाने का अधिकार देता है: रुबियो

रूस और ईरान पर पाबंदी वाला कानून ट्रंप को शुल्क लगाने का अधिकार देता है: रुबियो

Text Size:

न्यूयार्क, 23 सितंबर (भाषा) अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रीय नीति के साधन के तौर पर टैरिफ (शुल्क) पर मजबूती से भरोसा करते हैं और रूस प्रतिबंध कानून उन्हें यूक्रेन संघर्ष के घटनाक्रम को प्रभावित करने के लिए जरूरी अधिकार देता है।

ट्रंप ने पिछले सप्ताह ‘लिंडसे ओ. ग्राहम रूस और ईरान पर प्रतिबंध लगाने वाला कानून 2026’ पर हस्ताक्षर किए थे। यह कानून उन्हें चीन और भारत सहित रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर 100 प्रतिशत तक शुल्क लगाने का अधिकार देता है।

कानून का नाम दिवंगत सांसद लिंडसे ग्राहम के नाम पर रखा गया है जिन्होंने रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 500 प्रतिशत शुल्क लगाने वाले विधेयक का प्रस्ताव रखा था।

रुबियो ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह कानून राष्ट्रपति को शुल्क लगाने का अधिकार देता है। मुझे लगता है कि 70 साल में पहली बार ऐसा हो रहा है कि कांग्रेस ने राष्ट्रपति को शुल्क लगाने का अधिकार दिया है। राष्ट्रपति इस बात को मजबूती से मानते हैं कि शुल्क राष्ट्रीय नीति का एक साधन है।’’

भाषा

वैभव खारी

खारी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments