scorecardresearch
Wednesday, 23 September, 2026
होमरिपोर्टग्वालियर TMZ के लिए मिले 1,200 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव, 20 हजार रोजगार के अवसर खुलेंगे

ग्वालियर TMZ के लिए मिले 1,200 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव, 20 हजार रोजगार के अवसर खुलेंगे

मोहन यादव ने बेंगलुरु में उद्योगपतियों से की वन-टू-वन बैठक, अगले एक-दो महीने में शुरू होगा TMZ के सेकंड फेज का काम

Text Size:

नई दिल्ली: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 22 सितंबर को बेंगलुरु में उद्योगपतियों और प्रमुख निवेशकों से वन-टू-वन संवाद किया. इस दौरान ग्वालियर के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) को लेकर अहम चर्चा हुई. बैठक में राज्य सरकार को 1,200 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले. इससे 20 हजार लोगों के लिए रोजगार के रास्ते खुलेंगे.

बैठक में चिप डिजाइन, ड्रोन तकनीक, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर और डेटा सेंटर जैसे क्षेत्रों में मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई.

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया से कहा कि ग्वालियर के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन के लिए निवेशकों से अच्छे प्रस्ताव मिले हैं. ग्वालियर में विकसित इस जोन में करीब 5,000 करोड़ रुपये का निवेश पहले ही आ चुका है. अब 1,200 करोड़ रुपये से अधिक के नए निवेश प्रस्ताव मिले हैं.

मुख्यमंत्री ने कहा कि निवेशकों की बढ़ती रुचि के कारण TMZ में उपलब्ध जमीन लगभग पूरी होने वाली है. इसलिए अब इसके सेकंड फेज की शुरुआत करनी होगी. अगले एक-दो महीने में फेज-2 का काम शुरू हो जाएगा. उन्होंने कहा कि इस विस्तार से करीब 20 हजार लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे.

share & View comments