scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमविदेशचीन की कम्युनिस्ट पार्टी ने अनुभवी राजनयिक लियू हैशिंग को अंतरराष्ट्रीय विभाग का प्रमुख नियुक्त किया

चीन की कम्युनिस्ट पार्टी ने अनुभवी राजनयिक लियू हैशिंग को अंतरराष्ट्रीय विभाग का प्रमुख नियुक्त किया

Text Size:

बीजिंग, 30 सितंबर (भाषा) चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ने यूरोपीय मामलों के विशेषज्ञ अनुभवी राजनयिक लियू हैशिंग को अपने अंतरराष्ट्रीय विभाग का प्रमुख नियुक्त किया है।

लियू हैशिंग (62) जियानचाओ की जगह लेंगे, जिन्हें अगस्त में हिरासत में लिया गया था और पद से हटा दिया गया था।

लियू हैशिंग की नियुक्ति की औपचारिक घोषणा 20-23 अक्टूबर को होने वाले सीपीसी नेताओं के वार्षिक सम्मेलन में होने की उम्मीद है।

लियू जियानचाओ को जुलाई के अंत से सार्वजनिक रूप से नहीं देखा गया है।

हिरासत में लिये जाने से पहले, 61 वर्षीय लियू जियानचाओ ने चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) के उस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया था, जो 28 जुलाई को दक्षिण अफ्रीका में मुक्ति आंदोलन शिखर सम्मेलन में शामिल हुआ था।

भाषा अमित दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments