scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमविदेशभारत की जेल में बंद स्कॉटलैंड के सिख का मुद्दा जी20 सम्मेलन के दौरान उठाएं सुनक: ब्रिटिश सांसद

भारत की जेल में बंद स्कॉटलैंड के सिख का मुद्दा जी20 सम्मेलन के दौरान उठाएं सुनक: ब्रिटिश सांसद

Text Size:

लंदन, छह सितंबर (भाषा) ब्रिटेन में विभिन्न दलों के लगभग 100 सांसदों ने प्रधानमंत्री ऋषि सुनक को पत्र लिखकर अनुरोध किया कि वह जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिये भारत की अपनी यात्रा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बातचीत के दौरान देश में स्कॉटिश सिख व्यक्ति की हिरासत का मुद्दा उठाएं।

स्कॉटलैंड के डंबार्टन में रहने वाले ब्रिटिश नागरिक जगतार सिंह जोहल को साल 2017 में पंजाब में गिरफ्तार कर लिया गया था। फिलहाल वह दिल्ली की एक जेल में बंद हैं। जोहल और ब्रिटेन में रहने वाले उनके परिवार ने आरोप लगाया है कि वे उत्पीड़न और दुर्व्यवहार का सामना कर रहे हैं। हालांकि भारतीय अधिकारियों ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि जोहल को “गंभीर आरोपों” में गिरफ्तार किया गया है और उन्हें अदालतों में मुकदमे का सामना करना होगा।

जोहल के निवास स्थान डंबार्टन से स्कॉटिश नेशनल पार्टी (एसएनपी) के सांसद मार्टिन डोकेर्टी ह्यूज्स की पहल पर लिखे गए पत्र में कहा गया है, “शिखर सम्मेलन पांच साल से अधिक समय तक भारत में मनमाने ढंग से हिरासत में रखे गए ब्रिटिश नागरिक जगतार सिंह जोहल की रिहाई सुनिश्चित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।”

भाषा जोहेब प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments