scorecardresearch
Thursday, 12 March, 2026
होमविदेशश्रीलंका के राष्ट्रपति ने भारत से लाए गए बुद्ध के अवशेषों से जुड़ी प्रदर्शनी का उद्घाटन किया

श्रीलंका के राष्ट्रपति ने भारत से लाए गए बुद्ध के अवशेषों से जुड़ी प्रदर्शनी का उद्घाटन किया

Text Size:

कोलंबो, चार फरवरी (भाषा) श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने बुधवार को भारत से लाए गए भगवान बुद्ध के देवनीमोरी से प्राप्त पवित्र अवशेषों से जुड़ी सार्वजनिक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उनके कार्यालय ने यह जानकारी दी। देवनीमोरी गुजरात में स्थित एक पुरातात्विक महत्व का स्थल है।

ये अवशेष दोपहर में गुजरात से दिल्ली होते हुए कोलंबो के बंडारानाइके अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे और बाद में धार्मिक अनुष्ठानों के बाद एक विशेष मोटरकेड में उन्हें गंगारामाया मंदिर ले जाया गया।

एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जनता बृहस्पतिवार से 11 फरवरी तक ऐतिहासिक गंगारामाया मंदिर में चौबीसों घंटे पवित्र अवशेषों के दर्शन कर सकेगी।

यह प्रदर्शनी श्रीलंका के 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित की गई है, जो बुधवार को मनाया गया था।

भाषा

राखी संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments