scorecardresearch
Saturday, 31 January, 2026
होमविदेशश्रीलंका नौसेना ने 11 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

श्रीलंका नौसेना ने 11 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

Text Size:

कोलंबो, दो जनवरी (भाषा) श्रीलंका के जलक्षेत्र में अवैध तरीके से मछली पकड़ने के आरोप में 11 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया गया है और उनकी एक नौका भी जब्त की गई है। देश की नौसेना ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

श्रीलंका नौसेना के प्रवक्ता कमांडर बुद्धिका संपत ने ‘पीटीआई’ को बताया कि मछुआरों को उत्तरी प्रांत में कंकेसंथुरई के उत्तर में बृहस्पतिवार देर रात को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने कहा, “वे क्षेत्र में अवैध तरीके से मछली पकड़ रहे थे और क्षेत्र छोड़ने की चेतावनी दिए जाने के बावजूद मछली पकड़ना जारी रखा।”

नौसेना के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद मछुआरों को अग्रिम कार्रवाई के लिए म्यलाडी मत्स्य निरीक्षणालय लाया जा रहा है।

मछुआरों का मुद्दा भारत-श्रीलंका संबंधों में एक संवेदनशील विषय रहा है। ऐसी अधिकतर घटनाएं पाक जलडमरूमध्य में होती हैं, जो तमिलनाडु और श्रीलंका के उत्तरी छोर के बीच स्थित एक संकरी जलपट्टी है और दोनों देशों के मछुआरों के लिए एक समृद्ध मत्स्य क्षेत्र मानी जाती है।

भाषा खारी मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments