scorecardresearch
Tuesday, 31 March, 2026
होमविदेशश्रीलंकाई सेना ने इस साल अब तक 328 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

श्रीलंकाई सेना ने इस साल अब तक 328 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

Text Size:

कोलंबो, 13 नवंबर (भाषा) श्रीलंका ने कथित तौर पर उसके जलक्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में इस साल कम से कम 328 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया और मछली पकड़ने की उनकी 41 नौकाएं जब्त की हैं। मंत्री ने यहां बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

श्रीलंका के मत्स्य पालन उप मंत्री रत्ना गामागे ने कहा कि उनके देश ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा पर ‘‘अवैध रूप से मछली पकड़ने’’ में शामिल भारतीय नौकाओं को रोकने के लिए अभियान तेज कर दिया है।

मंत्री ने रेखांकित किया कि इस साल अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार भारतीय मछुआरों की संख्या में वृद्धि हुई है।

उन्होंने संवाददाताओं को बताया कि अब तक 328 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया गया है और उनकी 41 नौकाओं को श्रीलंकाई नौसेना ने जब्त किया है।

गमागे ने बताया कि इस तरह के अभियान को मत्स्य मंत्रालय, नौसेना और पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से चलाया जाता है।

श्रीलंका के मुताबिक, भारतीय मछुआरों की नवीनतम गिरफ्तारी 10 नवंबर को की गई। श्रीलंकाई नौसेना ने बताया कि उसने जाफना के अनलातिवु द्वीप के पास अपनी जल सीमा में कथित तौर पर मछली पकड़ने के आरोप में 14 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया और उनकी मछली पकड़ने की नौका जब्त कर ली।

भाषा धीरज संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments