scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमविदेशश्रीलंका ने सात भारतीय मछुआरों को रिहा किया

श्रीलंका ने सात भारतीय मछुआरों को रिहा किया

Text Size:

कोलंबो, चार सितंबर (भाषा) श्रीलंकाई नौसेना द्वारा उसके जलक्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार सात भारतीय मछुआरों को बुधवार को रिहा कर दिया गया। श्रीलंका में भारतीय उच्चायोग ने यह जानकारी दी।

भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ घर लौटने की राह पर! सात भारतीय मछुआरों को श्रीलंका से भारत भेजा जा रहा है।’’

श्रीलंकाई नौसेना द्वारा गिरफ्तार किये गये 30 भारतीय मछुआरों को पिछले महीने रिहा किया गया था।

मछुआरों का मुद्दा भारत और श्रीलंका के बीच द्विपक्षीय संबंधों में एक विवादास्पद विषय है। श्रीलंकाई नौसेना के जवान पाक जलडमरूमध्य में भारतीय मछुआरों पर गोलीबारी करते हैं तथा कई बार वे श्रीलंकाई जलक्षेत्र में कथित रूप से प्रवेश करने पर उनकी नौकाओं को जब्त भी कर लेते हैं।

श्रीलंका का दावा है कि भारतीय अधिकारी भी इसी तरह का रवैया अपनाते हैं।

पाक जलडमरूमध्य, तमिलनाडु को श्रीलंका से अलग करने वाली एक संकरी जल पट्टी है, जो दोनों देशों के मछुआरों के लिए मछली पकड़ने के लिहाज से एक समृद्ध क्षेत्र है।

भाषा रवि कांत रवि कांत अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments