scorecardresearch
Sunday, 1 February, 2026
होमविदेशश्रीलंका ने 21 भारतीय मछुआरों को रिहा किया

श्रीलंका ने 21 भारतीय मछुआरों को रिहा किया

Text Size:

कोलंबो, दो अगस्त (भाषा) श्रीलंकाई नौसेना द्वारा गिरफ्तार किए गए 21 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया गया है और वे कोलंबो से चेन्नई के लिए रवाना हो गए हैं। श्रीलंका स्थित भारतीय उच्चायोग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग और जाफना स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने श्रीलंकाई सरकारी प्राधिकारियों के सहयोग से भारतीय मछुआरों की रिहाई सुनिश्चित की।

उच्चायोग ने रिहा किए गए मछुआरों की तस्वीर सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा कर कहा, ‘‘घर वापसी! 21 भारतीय मछुआरों को सफलतापूर्वक वापस भेज दिया गया है और वे कोलंबो से चेन्नई के लिए रवाना हो गए हैं।’’

भाषा धीरज नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments