scorecardresearch
Tuesday, 10 March, 2026
होमविदेशदक्षिण अफ्रीका: गैस टैंकर में विस्फोट के बाद नौ लोगों की मौत

दक्षिण अफ्रीका: गैस टैंकर में विस्फोट के बाद नौ लोगों की मौत

Text Size:

जोहानिसबर्ग, 24 दिसंबर (भाषा) दक्षिण अफ्रीका में एक गैस टैंकर में विस्फोट के बाद दमकल विभाग के दो कर्मियों समेत नौ लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने कहा बोक्सबर्ग शहर में कम ऊंचाई वाले एक रेलवे पुल के नीचे गैस टैंकर फंस गया था, जिसमें बाद में विस्फोट हो गया।

एकुरहुलेनी आपातकालीन प्रबंधन सेवा (ईएमएस) के प्रवक्ता विलियम नटलाडी ने कहा कि इस घटना में एक अस्पताल को भी क्षति पहुंची है। प्रवक्ता ने दमकल विभाग के दो कर्मियों समेत नौ लोगों के विस्फोट में मारे जाने की पुष्टि की।

उन्होंने कहा कि दमकल विभाग के छह कर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गैस टैंकर में विस्फोट उस वक्त हुआ, जब दमकल विभाग के कर्मचारी उसमें लगी एक छोटी सी आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे।

यह आग उसके पुल के नीचे फंसने के बाद लगी थी। कई लोगों को विमान के जरिये अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने अभी तक विस्फोट में घायल हुए लोगों की सटीक संख्या नहीं बताई है।

भाषा

संतोष सुभाष

सुभाष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments