scorecardresearch
Sunday, 5 April, 2026
होमविदेशदक्षिणी नेपाल में दो गुटों के बीच झड़प में छह लोग घायल, प्रतिबंधात्मक आदेश लागू

दक्षिणी नेपाल में दो गुटों के बीच झड़प में छह लोग घायल, प्रतिबंधात्मक आदेश लागू

Text Size:

काठमांडू, 21 मार्च (भाषा) दक्षिणी नेपाल के कपिलवस्तु जिले में शनिवार को

दो समुदायों के बीच झड़प ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें छह लोग घायल हो गए। इसके बाद स्थानीय प्रशासन ने अनिश्चित काल के लिए प्रतिबंधात्मक आदेश लागू कर दिए।

कपिलवस्तु जिला प्रशासन कार्यालय ने शनिवार को महाराजगंज नगरपालिका के कुछ हिस्सों में अनिश्चित काल के लिए प्रतिबंधात्मक आदेश लागू किए।

पुलिस के अनुसार, महाराजगंज नगरपालिका के बरगदवा क्षेत्र में नवरात्र का उत्सव मना रहे हिंदुओं का एक समूह भजन गा रहा था, तभी ईद मना रहे मुसलमानों के एक समूह ने इसका विरोध करते हुए कहा कि संगीत बहुत तेज है।

इस टकराव के परिणामस्वरूप दोनों समूहों के बीच झड़प हो गई और इसने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागे।

स्थानीय प्रशासन ने स्थिति को और बिगड़ने से रोकने के लिए तुरंत प्रतिबंधात्मक आदेश लागू कर दिए।

प्रतिबंधात्मक आदेशों के अनुसार, अपराह्न 2 बजे से अगले आदेश तक लोगों के एक जगह पर एकत्र होने, प्रदर्शन और रैली पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।

भाषा

राखी दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments