scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमविदेशउत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में जिरगा बैठक के दौरान गोलीबारी से छह लोगों की मौत, दो घायल

उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में जिरगा बैठक के दौरान गोलीबारी से छह लोगों की मौत, दो घायल

Text Size:

पेशावर, एक अप्रैल (भाषा) उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में कबीले के बुजुर्गों की एक बैठक के दौरान एक बंदूकधारी द्वारा गोलीबारी किए जाने से कम से कम छह लोग मारे गए और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि एक लूटी गई मोटरसाइकिल को लेकर हुए विवाद को सुलझाने के लिए इस्तराना कबीले के बुजुर्ग एक वांछित संदिग्ध जुल्फिकार मरवत से मिलने के लिए खैबर पख्तूनख्वा के डेरा इस्माइल खान जिले में गए थे।

पुलिस ने बताया कि बैठक के दौरान संदिग्ध ने जिरगा (बैठक) सदस्यों पर गोलीबारी कर दी जिससे छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

मरवत एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर मौके से फरार हो गया जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया।

पुलिस ने मरवत की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने पर एक जगह पर छापा मारा, तो उसने और उसके साथियों ने पुलिस पर गोलियां चला दीं।

पुलिस की जवाबी गोलीबारी में वह मारा गया। घटनास्थल से कुछ हथियार और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

भाषा

यासिर नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments