scorecardresearch
Friday, 6 March, 2026
होमविदेशशहबाज ने होली के अवसर पर हिंदुओं को बधाई दी, अंतरधार्मिक सद्भाव का आह्वान किया

शहबाज ने होली के अवसर पर हिंदुओं को बधाई दी, अंतरधार्मिक सद्भाव का आह्वान किया

Text Size:

इस्लामाबाद, चार मार्च (भाषा) पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बुधवार को होली के अवसर पर हिंदू समुदाय को बधाई दी और अंतरधार्मिक सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक प्रयास करने का आह्वान किया।

होली के सांस्कृतिक महत्व को रेखांकित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह अपने जीवंत रंगों के माध्यम से सामाजिक सद्भाव और विविधता को दर्शाती है।

उन्होंने कहा, ‘‘आइए आज हम सहिष्णुता, सहानुभूति और एकता के मूल्यों को कायम रखते हुए एक शांतिपूर्ण, समावेशी और समृद्ध भविष्य के अपने संयुक्त प्रयासों को जारी रखने के अपने राष्ट्रीय संकल्प को दोहराएं।’’

शरीफ ने हिंदू समुदाय को पाकिस्तान के समाज का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बताया, जो आर्थिक विकास में योगदान देता है।

पाकिस्तान की कुल जनसंख्या में हिंदुओं की तादाद लगभग 1.7 प्रतिशत है, जिनमें से अधिकतर सिंध प्रांत में रहते हैं।

भाषा रंजन संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments