scorecardresearch
Wednesday, 22 April, 2026
होमविदेशइमरान खान के नये स्टाफ प्रमुख होंगे शहबाज गिल

इमरान खान के नये स्टाफ प्रमुख होंगे शहबाज गिल

Text Size:

इस्लामाबाद, 13 अप्रैल (भाषा) पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष इमरान खान ने पिछले सप्ताह अपनी सरकार गिरने से पहले विशेष सहायक के रूप में सेवाएं दे रहे शहबाज गिल को अपना नया स्टाफ प्रमुख नियुक्त किया है। बुधवार को इसकी घोषणा की गयी।

गिल की नियुक्ति की अधिसूचना के अनुसार स्टाफ प्रमुख के रूप में गिल पार्टी अध्यक्ष के कार्यालय और संबंधित गतिविधियों को संभालेंगे। अधिसूचना के अनुसार वह खान की सुरक्षा और राजनीतिक गतिविधियों का प्रभार भी देखेंगे।

गिल से पहले पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के दिवंगत नेता नईमुल हक फरवरी 2020 में अपनी मृत्यु तक पार्टी अध्यक्ष के स्टाफ प्रमुख रहे हैं।

एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर के अनुसार गिल ने बुधवार को कहा कि वह हक की तरह पार्टी और उसके अध्यक्ष के लिए कड़ी मेहनत करेंगे।

भाषा वैभव नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments