scorecardresearch
Thursday, 26 March, 2026
होमविदेशपाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में सात मजदूरों का अपहरण

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में सात मजदूरों का अपहरण

Text Size:

कराची, 23 अक्टूबर (भाषा) पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में हथियारबंद लोगों ने सात मजदूरों का अपहरण कर लिया है। सुरक्षा सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

यह घटना मस्तुंग जिले के दश्त में सियाह पोश इलाके में हुई।

सूत्रों के अनुसार, पांच मजदूर सिंध के थे और दो स्थानीय थे।

सूत्रों ने बताया कि वे एक नयी सुरक्षा चौकी के निर्माण पर काम कर रहे थे, तभी उन्हें दूरदराज के पहाड़ी क्षेत्र से अज्ञात बंदूकधारियों ने अगवा कर लिया।

एक सूत्र ने बताया, ‘‘अपहरण दो दिन पहले हुआ था और मजदूरों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।’’

सुरक्षा अधिकारियों ने अभी तक इस घटना पर कोई औपचारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन अतीत में उग्रवादियों ने बलूचिस्तान में सरकारी या चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) परियोजनाओं पर काम करने वाले अन्य प्रांतों के मजदूरों को निशाना बनाया है, या तो उन्हें मौके पर ही मार दिया है या उनका अपहरण कर लिया है और बाद में उनके शव को दूरदराज के इलाकों में फेंक दिया है।

भाषा देवेंद्र मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments